बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक पक्के फैमिलीमैन हैं, जो साल में 3-4 फिल्में शूट करते हैं, उनका प्रमोशन करते हैं और साल में दो बार अपने परिवार को वेकेशन पर भी लेकर जाते हैं। कुछ देर पहले अक्षय कुमार अपनी फैमिली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां उनके साथ बेटी नितारा भाटिया और पत्नी ट्विंकल खन्ना स्पॉट हुईं। अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ वेकेशन पर गए थे, जहां से वो लौटे हैं। एयरपोर्ट से सामने आए अक्षय कुमार के परिवार के फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं और इसकी वजह उनकी बेटी नितारा भाटिया हैं।
Akshay Kumar की कार्बन कॉपी है 13 साल की बेटी Nitara Bhatia, देखें वीडियो
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: SCOOP: 100 करोड़ में बिकेंगे Ramayana के म्यूजिक राइट्स? रेस में बड़े-बड़े प्लेयर
पापा Akshay Kumar की तरह दिखती हैं बेटी Nitara Bhatia
बॉलीवुड अदाकारा अक्षय कुमार की बेटी नितारा भाटिया अब 13 साल की हो चुकी हैं। जब वो एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं तब मीडिया ने उनकी खूब सारी तस्वीरें और वीडियोज लीं। नितारा की फोटोज इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हैं। लोग लगातार नितारा भाटिया की तस्वीरें देखकर ये बोल रहे हैं कि वो एकदम अपने पिता अक्षय कुमार की तरह दिखती हैं। अगर आप भी वायरल वीडियोज पर नजर डालेंगे तो नितारा में आपको पिता अक्षय कुमार की झलक देखने को मिलेगी।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Varanasi शूट के लिए हैदराबाद पहुंची Priyanka Chopra, पति Nick Jonas की गोद में दिखी बेटी Malti Marie
Welcome To The Jungle में आखिरी बार दिखे थे Akshay Kumar
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कुछ वक्त पहले अपनी कॉमेडी मूवी वेलकम टू द जंगल लेकर आए थे, जिसमें उनके साथ कई सारे अभिनेता दिखाई दिए थे। दर्शकों को वेलकम टू द जंगल काफी पसंद आई और लोगों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया। कई सारे कलाकारों से सजी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए और अक्की को फिर से दर्शकों के दिलों का बादशाह बना दिया। आने वाले दिनों में भी अक्षय कुमार अपनी कई सारी कॉमेडी मूवीज लाने की सोच रहे हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
