Nirmal Kapoor Last Rites: दुख की घड़ी में जाह्नवी-खुशी का सहारा बने शिखर पहाड़िया, अंतिम संस्कार में हुए शामिल

Shikhar Pahariya Comforts Janhvi Kapoor And Khushi Kapoor At Nimral Kapoor Last Rites: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पूरा परिवार नम आंखों के साथ अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा। इस मुश्किल घड़ी में शिखर पहाड़िया, जाह्नवी और खुशी का सहारा बने।

Shikhar Pahariya Comforts Janhvi Kapoor And Khushi Kapoor At Nimral Kapoor Last Rites: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर और फिल्ममेकर बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का बीते दिन निधन हो गया। वह लंबे वक्त से उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं। बीते दिन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निर्मल कपूर का निधन हुआ। फिल्ममेकर बोनी कपूर ने पोस्ट शेयर कर निर्मल कपूर के निधन की पुष्टि की। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पूरा परिवार एक साथ निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) के अंतिम दर्शन के लिए श्मशान भूमि पर एकत्रित हुआ। सोनम कपूर से लेकर शनाया कपूर तक की आंखें इस दुख की घड़ी में नम नजर आईं। वहीं जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) भी चेहरे पर मायूसी लिये अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान जाह्नवी कपूर के खास दोस्त शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) भी दिखाई दिये।

निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) के निधन पर निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) मायूसी में डूबी नजर आईं। लेकिन उनके खास दोस्त शिखर पहाड़िया इस मुश्किल घड़ी में उनका सहारा बने। वह जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ ही नजर आए। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे वरिंदर चावला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में शिखर पहाड़िया भीड़ में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का ख्याल रखते नजर आए। वहीं वह उन्हीं के साथ कार में बैठकर रवाना भी हुए।

End of Feed