NBK108: सोनाक्षी सिन्हा ने मांगी मोटी फीस !! निर्माताओं ने एक्ट्रेस को फिल्म से किया बाहर?

Sonakshi Out From Nandamuri Balakrishna's Next: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा साउथ सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण की अपकमिंग फिल्म 'एनबीके108' से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली थीं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए मोटी फीस की डिमांड की है। सोनाक्षी की फीस सुनकर निर्माताओं ने अपना फैसला बदल लिया है।

Sonakshi Out From Nandamuri Balakrishna's Next: बीते कई दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने साउथ डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सोनाक्षी सिन्हा साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की 'एनबीके108' का हिस्सा बनने जा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा स्क्रिप्ट सुनने के बाद तुरंत फिल्म करने के लिए राजी हो गई थीं। हालांकि अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म के लिए मोटी फीस की डिमांड की है। सोनाक्षी की इस डिमांड को सुनने के बाद निर्माताओं के भी होश उड़ गए हैं।

Sonakshi Sinha

निर्माताओं ने फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा से संपर्क किया था। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म का हिस्सा बनने के लिए छह करोड़ रुपये की फीस की मांग की है, जो निर्माताओं के बजट से परे है। तेलुगु 360 की रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी गई है। हाल के दिनों में सोनाक्षी सिन्हा का बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। साउथ की बाकी अदाकराएं भी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। अनिल रविपुडी काफी समय से सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण के अपोजिट लीड एक्ट्रेस की तलाश में थे। यह फिल्म 2023 की गर्मियों के बाद पूरी दुनिया में रिलीज होगी। इसे शाइन स्क्रीन द्वारा निर्मित किया गया है।

End of Feed