Jawan Event: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म के सक्सेस को एन्जॉय करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा। इवेंट में शाहरुख, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा समेत पूरी टीम नजर आईं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा नहीं दिखाई दी। एक्ट्रेस के इवेंट में नहीं होने से उनके फैंस नाराज हो गए।
Jawan Event (credit Pic: Instagram)
नयनतारा की गैर मौजदूगी में इवेंट की पूरी लाइमलाइट दीपिका पादुकोण को मिली। एक्ट्रेस ने फिल्म में कैमियो रोल प्ले किया है। इवेंट में एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शाहरुख और दीपिका ने साथ में चेलया गाने पर जमकर डांस किया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण
दीपिका स्टेज पर बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दे रही थीं। इस बात से नयनतारा के फैंस काफी नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, नयनतारा की जगह दीपिका पादुकोण क्यों है स्टेज पर। दूसरे यूजर ने लिखा, इवेंट में नयनतारा क्यों नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा, फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा क्यों नहीं है स्टेज पर।
जवान इस महीने 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
