Naseeruddin Shah की Nana Patekar के साथ एक फिल्म करने की ख्वाहिश रह गई अधूरी, एक्टर के निधन पर जताया दुख

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 9, 2026, 05:18 PM IST

Naseeruddin Shah on Nana Patekar Death: नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। अब नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने उन्हें याद करते हुए एक अधूरी ख्वाहिश का जिक्र किया है।

Naseeruddin Shah on Nana Patekar Death: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें याद करने का सिलसिला जारी है। अपने दमदार अभिनय और अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले नाना ने कई ऐसी फिल्में कीं, जिनके किरदार आज भी दर्शकों के जेहन में बसे हुए हैं। उनके जाने से उनके चाहने वाले ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के साथी स्टार्स भी दुखी हैं। इसी बीच दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने नाना को याद करते हुए अपने मन की बात कही है। दोनों कलाकारों ने दशकों तक हिंदी सिनेमा में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन उनके करियर में एक ऐसी कमी रह गई, जिसका नसीरुद्दीन शाह को आज भी अफसोस है।

Naseeruddin Shah on Nana Patekar Death

एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया है। (Image Source: IMDb/ Reddit)

नसीरुद्दीन शाह ने नाना पाटेकर को किया याद

एक्टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। इसी बीच नसीरुद्दीन शाह ने नाना पाटेकर के साथ काम नहीं कर पाने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वो नाना से प्यार करते थे और उनकी बहुत इज्जत करते थे, लेकिन उन्हें उनके साथ एक्टिंग करने का मौका नहीं मिला। दोनों कलाकारों ने करीब चार दशक तक फिल्मों में काम किया। इसके बावजूद उन्हें किसी फिल्म में एक साथ काम करने का वैसा अवसर नहीं मिल पाया, जिसकी नसीरुद्दीन शाह को ख्वाहिश थी। दिलचस्प बात ये है कि साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम बैक’ (Welcome Back) में दोनों कलाकार शामिल थे, लेकिन फिल्म में उन्होंने एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की। ऐसे में एक ही फिल्म का हिस्सा होने के बावजूद दोनों को साथ एक्टिंग करते देखने का मौका दर्शकों को नहीं मिला।

End of Feed