Nandika Dwivedi React on Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding : पिछले कुछ दिनों से क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी चर्चा में बनी हुई है। जब से यह शादी बीच में रुकी है, तभी से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही है। यह शादी बीच में ही रोक दी गई थी , क्योंकि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब हो गई और उन्हें हॉस्पिटल एडमिट होना पड़ा। हालांकि कुछ दिन बाद न्यूज सामने आई कि पलाश मुच्छल( Palash Muchhal) ने स्मृति को धोखा दिया है। जिसका पता चलने में शादी तोड़ दी गई है। पलाश मुच्छल पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी( Nandika Dwivedi) के साथ मिलकर स्मृति को चीट किया है। इन सभी अफवाहों के बीच नंदिका ने सच्चाई से पर्दा हटाया है। आइए आपको बताते हैं नंदिता ने क्या कहा
Image Source: Instagram
28 नवंबर, शुक्रवार को नंदिका द्विवेदी ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर लंबे नोट साझा किए। उन्होंने दूल्हे के साथ किसी भी तरह की चीटिंग या विवाद में शामिल होने की बात सख़्ती से नकार दी।
नंदिका द्विवेदी ने किया पोस्ट
उन्होंने लिखा, “मेरे बारे में ऐसी स्थितियों से जोड़ा जा रहा है, जो दूसरों के लिए बेहद निजी हैं। मैं साफ कहना चाहती हूं कि मेरे खिलाफ लगाए जा रहे आरोप—खासकर यह दावा कि मैंने किसी के रिश्ते में बाधा डाली—पूरी तरह झूठे हैं। किसी ऐसी चीज पर कहानियाँ बनते देखना बेहद दुखद है, जिसमें मेरा कोई रोल ही नहीं था। और ये देखना और भी खराब है कि ऐसी झूठी बातें कितनी तेजी से फैलती हैं।”
नंदिका ने इन रिपोर्ट्स को बेबुनियाद बताया और कहा कि गलत खबरें उनके करियर और भविष्य के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन आरोपों का उनकी मानसिक सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ा है और उनका परिवार भी इससे आहत हुआ है। इसी के साथ नंदिका का कहना है कि पलाश और स्मृति की शादी रुकने का सच जल्द ही सामने आ जाएगा। उन्होंने लोगों से रिक्वेस्ट की है कि ऐसी बातें ने फैलाएं, यह सबकुछ झूठ है।
