Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन से टूट गए Riteish Deshmukh, कहा, 'आपको शत-शत नमन...'

Riteish Deshmukh on Nana Patekar Death: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख को अंदर से झकझोर दिया है। रितेश ने नाना को याद करते हुए पोस्ट शेयर किया है।

Riteish Deshmukh on Nana Patekar Death: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। 75 वर्षीय अभिनेता ने गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को गोवा में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नाना पाटेकर को उनके डोना पाउला स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट आया था। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। नाना पाटेकर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में मौजूद कलाकारों पर भी दुखों का पहाड़ टूट गया है। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने याद कर उन्हें पोस्ट के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death News: नहीं रहे मशहूर कलाकार नाना पाटेकर, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस)

Riteish Deshmukh on Nana Patekar Death

रितेश देशमुख ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि (Pic Credit: Instagram)

नाना पाटेकर को एक इमोशनल पोस्ट के माध्यम से रितेश देशमुख ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'विश्वास करना बेहद मुश्किल है। ऐसा लग रहा है जैसे अचानक कोई पहाड़ टूट पड़ा हो। नाना पाटेकर जी के निधन की खबर ने झकझोर दिया है। वह सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता नहीं थे बल्कि अपनी अदाकारी की एक अलग पहचान रखने वाले कलाकार थे। ऐसा किरदार शायद ही कोई हो, जिसे उन्होंने पर्दे पर जीवंत न किया हो। दमदार हीरो हो, विलेन हो या फिर बिना ज्यादा हाव-भाव के की जाने वाली उनकी खास कॉमेडी—उन्होंने हर रंग में खुद को बखूबी साबित किया। पर्दे के बाहर भी वह किसी हीरो से कम नहीं थे। जरूरतमंदों की मदद और समाज के लिए किए गए उनके काम हमेशा उन्हें एक अलग इंसान के तौर पर याद दिलाएंगे।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: 300 करोड़ी होने वाली है Ajay Devgn की फिल्म, देखें टोटल कलेक्शन)

रितेश देशमुख ने आगे लिखा, 'मुझे ब्लफमास्टर और हाउसफुल 5 में उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का सौभाग्य मिला। लेकिन उनके साथ किसी मराठी फिल्म में काम करने की मेरी इच्छा हमेशा अधूरी रह जाएगी। नाना जी, आपके परिवार, करीबियों और दुनिया भर में मौजूद आपके करोड़ों प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। आपके साथ हुई बातें, आपकी सलाह, पीठ पर आपका प्यार भरा हाथ, साथ बिताई हंसी के वो पल और आपकी मौजूदगी से मिली सीख—इन सबके लिए दिल से शुक्रिया। आपने एक इंसान के तौर पर मुझे भी समृद्ध किया। आपका जाना वाकई एक युग का अंत है। आपकी कला, आपकी आवाज और आपकी यादें हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगी। नाना पाटेकर जी, आपको शत-शत नमन।'

End of Feed