Naagzilla: नाग पंचमी पर फन फैलाएंगे कार्तिक आर्यन, 14 अगस्त 2026 पर बदलेंगे रूप

Naagzilla Movie Announcement: अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपनी नई फिल्म नागजिला (NaagZila) का अनाउंसमेंट कर दिया है, जिसे डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा बनाएंगे। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर (Karan Johar) के बैनर तले किया जाएगा। कार्तिक आर्यन ने फिल्म नागजिला का मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए बताया है कि वो इसे अगले साल 14 अगस्त के दिन रिलीज करेंगे।

Naagzilla Movie Announcement: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपनी नई फिल्म नागजिला (NaagZilla Movie) का ऐलान कर दिया है, जिसका निर्माण करण जौहर के बैनर तले किया जाएगा। फिल्म नागजिला का मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए कार्तिक आर्यन ने बताया है कि वो 14 अगस्त 2026 के दिन थिएटर में अपना फन फैलाते हुए नजर आएंगे। फिल्म नागजिला का डायरेक्टर मृगदीप सिंग लांबा कर रहे हैं, जो फुकरे जैसी सफल फिल्म सीरीज बना चुके हैं। आप कार्तिक आर्यन, करण जौहर और मृगदीप सिंह लांबा की नागजिला का मोशन पोस्टर नीचे देख सकते हैं:

NaagZilla

कार्तिक आर्यन पहली दफा निभाएंगे सुपरनैचुरल किरदार

कार्तिक आर्यन ने अपने सालों लम्बे सफल फिल्मी करियर में कई तरह के किरदार निभाएं हैं। इन किरदारों में से दर्शकों ने कार्तिक आर्यन को कॉमेडी रोल्स में सबसे ज्यादा पसंद किया है। यह पहला मौका है जब कार्तिक आर्यन किसी फिल्म में सुपरनैचुरल किरदार प्ले करते दिखेंगे। मृगदीप सिंह लांबा ने जिस तरह से नागजिला का मोशन पोस्टर रिलीज किया है और उस पर कार्तिक की आवाज ने जो तड़का लगाया है, उससे लग रहा है कि इस सुपरनैचुरल मूवी में दर्शकों को जबरदस्क कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।

End of Feed