'मेरे पार्टनर ने साथ नहीं दिया' पुराने दिनों पर नीलिमा का रिएक्शन, बेटे Shahid Kapoor को लेकर कही ये बात - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated May 10, 2026, 06:22 AM IST

Neelima Azeem on Shahid Kapoor: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मां और एक्ट्रेस नीलिमा अजीम (Neelima Azeem) ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान नीलिमा अजीम ने कहा कि...

Neelima Azeem on Shahid Kapoor: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मां और एक्ट्रेस नीलिमा अजीम (Neelima Azeem) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खबरों में बनी रहती हैं। नीलिमा अजीम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नीलिमा अजीम सोशल मीडिया पर अक्सर अपने डांस और बच्चों को लेकर बात करती नजर आती हैं। इन सब के बीच नीलिमा अजीम का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान ने नीलिमा अजीम अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया जब उनका तलाक हुआ था तब बेटे शाहिद कपूर का कैसा हाल हो गया था। (ये भी पढ़ें: कॉकटेल 2 के बाद इस मूवी में धमाल मचाएंगे Shahid Kapoor, डायरेक्टर अमित शर्मा संग मिलाया हाथ)

Neelima Azeem on Shahid Kapoor

नीलिमा अजीम ने बेटे शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात (Image Source: Zoom)

नीलिमा अजीम ने पुराने दिनों को किया याद

Zoom की मदर्स डे स्पेशल सीरीज लेटर टू माय मॉम में नीलिमा अजीम ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 'मुझे अपने उस समय के शादीशुदा पार्टनर से कोई सपोर्ट नहीं मिला। ऐसे में मुझसे कई गलतियां भी हुई होंगी और शायद मैं खुद में ही उलझी हुई थी, क्योंकि शादी के बहुत शुरुआती दौर में ही तलाक हो गया था। मैं उस वक्त बहुत छोटी थी और मुझे नहीं पता कि मैंने उस हालात को कितनी अच्छी तरह संभाला। मेरे बच्चे को भी ये सब देखना और झेलना पड़ा। इसलिए उसके लिए सबकुछ आसान या खुशहाल नहीं था। लेकिन उसके पास बहुत अच्छे नाना-नानी थे, जिन्होंने हमारा पूरा साथ दिया। मेरे माता-पिता ने ही बचपन में उस पर सबसे ज्यादा असर डाला। शाहिद कपूर 9 साल की उम्र तक अपने नाना-नानी के घर में ही रहा।' (ये भी पढ़ें: SCOOP: कॉमेडी मूवी के लिए Shahid Kapoor-Janhvi Kapoor आए साथ)

नीलिमा अजीम ने बेटे शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात (Image Source: Zoom)

पैसों की दिक्कत पर की बात

नीलिमा अजीम ने कहा कि 'जब मैं 1990 में इस शहर में आई थी, तब मेरे हाथ में सिर्फ साढ़े चार हजार रुपये थे, जो मैंने खुद कमाए थे। मैंने अपने माता-पिता से पैसे नहीं लिए थे। कोई समझ ही नहीं सकता कि दिल्ली से बॉम्बे सिर्फ साढ़े चार हजार रुपये लेकर आना कैसा रहा होगा। क्या आज के समय में कोई इसकी कल्पना भी कर सकता है? ये पागलपन जैसा था। और मैंने अपनी जिंदगी में कभी किसी से उधार नहीं लिया। मैंने अपने परिवार से मदद नहीं मांगी। मैंने सब खुद संभाला।' नीलिमा अजीम के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

End of Feed