Murali Mohapatra Death: लोकप्रिय उड़िया गायक मुरली महापात्रा (Murali Mohapatra) का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुरली महापात्रा ओडिशा के कोरापुट जिले में एक दुर्गा पूजा (Durga Puja) सांस्कृतिक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे। जिसके बाद वह अचानक चक्कर खाकर गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा था कि महापात्रा अस्वस्थ थे।
मशहूर ओडिया सिंगर मुरली महापात्रा का निधन
जिसके बाद कुछ गाने गाकर अचानक मंच पर एक कुर्सी पर बैठ गए। अस्पताल ले जाया गया तो वहां पहुंचने पर उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। उनके भाई विभूति प्रसाद महापात्र ने कहा कि रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया है।
बता दें कि महापात्रा जयपुर शहर के राजनहर पूजा मंडप में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे। मुरली के निधन की खबर सुनते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।
Murali Mohapatra: गायक बनने से पहले क्लर्क थे मुरली
बता दें कि मुरली महापात्रा को जयपुर के अक्षय मोहंती के नाम से भी जाना जाता था। मुरली, संगीत में अपनी किस्मत आजमाने से पहले जयपुर के उप-कलेक्टर के कार्यालय में क्लर्क के रूप में काम कर रहे थे।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जताया शोक
गायक मुरली महापात्रा के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ने शोक जताया है। पटनायक ने ओडिशा में एक ट्विटर पोस्ट में कहा ‘लोकप्रिय गायक मुरली महापात्रा के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ हैं। उनकी मधुर आवाज हमेशा श्रोताओं के दिलों में गूंजती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना’।
कुछ इसी प्रकार हुआ था केके का निधन
इस घटना ने लोगों को इस साल की शुरुआत में कोलकाता में एक संगीत कार्यक्रम के बाद गायक केके के निधन की याद दिला दी है। बता दें कि महापात्रा महान उड़िया गायक, गीतकार और संगीतकार अक्षय मोहंती की गायन शैली का पालन करते थे। जिस वजह से लोग उन्हें ‘जयपुर के अक्षय मोहंती’ के रूप में जानते हैं।
