Dhanush संग शादी की अफवाहों के बीच Mrunal Thakur ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोलीं 'यह सही समय पर...'

Mrunal Thakur on Wedding: काफी समय से मृणाल ठाकुर को लेकर अफवाहें हैं कि धनुष को डेट कर रही हैं। हालांकि इन अफवाहों का सच सामने नहीं आया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मृणाल ठाकुर ने शादी की प्लानिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

Mrunal Thakur on Wedding: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) अपनी पर्सनल के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। मृणाल ठाकुर को लेकर कई बार अफवाहें उड़ चुकी हैं कि वो साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) संग रिश्ते में हैं और जल्द ही उनसे शादी कर सकती हैं। मृणाल ठाकुर ने हमेशा ही धनुष को अपना अच्छा दोस्त बताया है। धनुष संग शादी की अफवाहों के बाद अब मृणाल ठाकुर ने हाल ही में न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं मृणाल ठाकुर ने क्या रिएक्शन दिया है।

Murnal Thakur on Wedding

Pic Credit: Instagram

शादी की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी...

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मृणाल ठाकुर ने फ्यूचर में शादी करने को लेकर बड़ा बयान किया। जब मृणाल ठाकुर से शादी की प्लानिंग को लेकर बात की गई तो उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि वो कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती हैं। जब भी वो शादी करेंगी तो इसकी अनाउंसमेंट वो खुद करेंगी। मृणाल ठाकुर ने कहा, 'शादी की प्लानिंग की जा रही है। जब भी सही दिन, सही समय और सही इंसान मेरे जीवन में आएगा, मैं सबसे पहले अपने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इसकी अनाउंसमेंट कर दूंगी।' (इसे भी पढ़ें: Tu Yaa Main Box Office Collection Day 1: आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर ने पहले दिन ही तोड़ा दम, देखें आंकड़े)

End of Feed