Mouni Roy on Playing Varun's Mother Role: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय की कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इस मूवी में मौनी रॉय ने ऑनस्क्रीन वरुण धवन की 'फेक मां' का किरदार निभा था, जिस वजह से लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था। लोगों ने वरुण धवन और मौनी रॉय के बीच की उम्र का अंतर देख कई तरह के सवाल उठाए थे। ऐसा इसलिए था कि क्योंकि मौनी रॉय, वरुण धवन से केवल एक साल बड़ी है। लोगों द्वारा ट्रोल किए जाने पर अब मौनी रॉय ने चुप्पी तोड़ दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: चेन्नई पहुंचे Hrithik Roshan, रजनीकांत की 'Jailer 2' के लिए शूट करेंगे कैमियो?)
वरुण धवन की मां का किरदार निभाने पर ट्रोल हुई थीं मौनी रॉय
मौनी रॉय ट्रोलिंग होने के बाद अब चुप्पी तोड़ दी है। न्यूज18 से बात करते हुए मौनी रॉय ने कहा, 'मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकती। मुझे इन चीजों से अब कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह इतना बड़ा मुद्दा बन गया कि लोग कहने लगे - मेकर्स ने मेरे साथ ऐसा कैसे किया! लेकिन मैं जानती हूं कि मैंने अपने काम को सही ढंग से किया है। मुझे पता था कि मेरे डायरेक्टर बहुत खुश हैं और बाकी सब लोग भी जिनके साथ मैंने काम किया।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection Day 4: 50 करोड़ी हुई शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, कमाए इतने करोड़)
मौनी रॉय ने आगे कहा, 'इस कॉमेडी फिल्म को करने के बाद काफी मजा आया। मैं डेविड धवन की बड़ी फैन हूं। उनकी मूवीज मेरी दोस्त की तरह हैं। वे मेरी कम्फर्ट वॉच हैं।' एक्ट्रेस ने कहा कि यह उनकी आखिरी फिल्म है। दिलचस्प बात यह है कि मौनी रॉय ने पहली बार कॉमेडी की। इससे पहले वह हमेशा फेम फेटेल और सुपरनैचुरल किरदारों में नजर आती थीं। इस दौरान मौनी रॉय ने एक चीज क्लियर कर दी है कि वो खुद में मस्त रहती हैं और बड़े परदे पर कोई भी किरदार निभाने से उन्हें परहेज नहीं है।
