Money Laundering Case: ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ Supreme Court पहुंचीं Jacqueline Fernandez

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 10, 2026, 10:43 AM IST

Jacqueline Fernandez Money Laundering Case: एक्ट्रेस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। जिसके बाद से इस केस को लेकर...

Jacqueline Fernandez Money Laundering Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) वाले मनी लॉन्ड्रिंग और एक्सटॉर्शन मामले में मुश्किल में हैं। इस केस से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इस केस में बड़ा फैसला सुनाया था, जिसके बाद से जैकलीन फर्नांडिस और विवाद में फंस गई हैं। अब जैकलीन फर्नांडिस से जुड़ा ये मामला दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। जैकलीन ने इस मामले में लगे आरोपों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कोर्ट से राहत की मांग की है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को लगा झटका, कोर्ट ने दिया ये निर्देश)

Jacqueline Fernandez Money Laundering Case

जैकलीन फर्नांडिस के केस में आया नया अपडेट (Image Source: IMDb/ Reddit)

सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा ठगी का केस है। इस मामले में सुकेश चंद्रशेखर समेत कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। इसमें जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी शामिल है। ANI के मुताबिक, जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस एएस चंदूरकर की बेंच ने कहा कि वे 11 जून को जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर सुनवाई होगी। ये सुनवाई उनके वकील द्वारा जल्द सुनवाई की मांग किए जाने के बाद तय की गई। रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पटियाला हाउस कोर्ट के 30 मई के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें ठग सुकेश से जुड़े मामले में उनके खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया गया था। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ED ने कोर्ट के सामने जो सबूत और दस्तावेज रखे, उनके आधार पर जैकलीन के खिलाफ पहली नजर में मामला बनता है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे काफी सबूत हैं, जिनसे लगता है कि जैकलीन को सुकेश के आपराधिक मामलों की जानकारी होने के बावजूद वह उससे महंगे और लग्जरी गिफ्ट लेती रहीं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez को लगा झटका, सरकारी गवाह बनने की याचिका पर ईडी का विरोध)

End of Feed