Jacqueline Fernandez in Trouble: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में अदाकारा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि जैकलीन ने सरकारी गवाह बनने वाली याचिका वापस ले ली। इस बीच मनी लॉन्ड्रिंग केस में नया अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को 440 वोल्ट का झटका लग गया है। आइए विस्तार से जानते है इस बारे में... (ये भी पढ़ें-Jacqueline Fernandez ने वापस ली सरकारी गवाह बनने की अर्जी, ईडी ने किया था विरोध)

जैकलीन फर्नांडिस को लगा झटका (pic credit-instagram)
जैकलीन फर्नांडिस को लगा झटका
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को इस मामले में जैकलीन समेत सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया है। अब तक जैकलीन का कहना था कि वह सुकेश चंद्रशेखर की धोखाधड़ी का शिकार हुई थीं और इस मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। हालांकि अदालत ने कहा कि पहली नजर में ऐसे कई सबूत मौजूद हैं, जिनसे यह लगता है कि जैकलीन को सुकेश के काले कारनामों के बारे में पता था। इसके बावजूद जैकलीन ने सुकेश से महंगे गिफ्ट्स लिए। एडिशनल सेशन जज प्रशांत शर्मा ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों के आधार पर ऐसा लगता है कि जैकलीन ने PMLA के तहत क्राइम किया है। अदालत के अनुसार, जैकलीन पर आरोप है कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से करीब 5.71 करोड़ रुपये के महंगे उपहार लिए। जांच एजेंसियों का दावा है कि पिंकी ईरानी और लीपाक्षी एलावाड़ी के जरिए उन्हें सुकेश के क्रिमिनल बैकग्राउंड की जानकारी पहले ही मिल चुकी थी।
जैकलीन फर्नांडिस ने वापस ले ली थी याचिका
मामले में यह भी आरोप है कि जैकलीन की बहन जेराल्डिन जे. वॉकर के विदेशी बैंक खाते में 1.4 करोड़ रुपये से अधिक और उनके भाई वॉरेन जे. फर्नांडिस के खाते में 10 लाख रुपये से ज्यादा की रकम भेजी गई थी। अदालत ने कहा कि ये लेन-देन भी जांच का हिस्सा हैं। पूछताछ के दौरान जैकलीन ने ये बात मानी थी कि उनके माता-पिता को गिफ्ट में गाड़ियां मिली थीं। जांच एजेंसियों के अनुसार, ये कारें गलत पैसों से खरीदी गई थीं। अदालत का मानना है कि इससे यह पता चलता है कि जैकलीन को इन लेन-देन की जानकारी थी और वह कथित तौर पर अपराध से जुड़े धन के इस्तेमाल को छिपाने में शामिल थीं। जानकारी के लिए बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन ने सरकारी गवाह बनने की याचिका दायर की थी लेकिन ईडी ने इसका विरोध किया था। इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अपनी याचिका वापस ले ली थी।
