Mithun Chakraborty के हाथ की हुई सर्जरी, एक्टर के मिलने पहुंचे CM सुवेंदु अधिकारी

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 7, 2026, 03:49 PM IST

Mithun Chakraborty Health Update: मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। इस बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी उनका हालचाल जानने पहुंचे।

Mithun Chakraborty Health Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनकी सर्जरी की गई। जैसे ही यह खबर सामने आई, उनके फैंस की चिंता बढ़ गई और सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने लगे। इस बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) भी एक्टर को देखने अस्पताल पहुंचे। इस से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं अब मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत कैसी है।

मिथुन चक्रवर्ती की हुई सर्जरी

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह एक्टर की तबीयत खराब होना है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरो के मुताबिक दो दिन पहले उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके दाहिने हाथ की छोटी सर्जरी की गई। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन के बाद उनकी सेहत स्थिर और संतोषजनक है। ‘द वॉल’ की रिपोर्ट के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती के दाहिने हाथ की पहले भी सर्जरी हो चुकी थी। उस समय हाथ में एक प्लेट फिट की गई थी, जिसे गुरुवार को हुई छोटी सर्जरी के दौरान निकाल लिया गया। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। अब मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी नई-नई तस्वीरें सामने आ रही है।

End of Feed