जब अमिताभ बच्चन के स्टारडम को Mithun Chakraborty ने दी टक्कर, ऐसे बने ‘गरीबों के अमिताभ’

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 26, 2026, 07:09 PM IST

Mithun Chakraborty Life Story: एक दौर में मिथुन चक्रवर्ती की फिल्मों के लिए सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ती थी। ‘गरीबों का अमिताभ’ कहे जाने वाले मिथुन ने एक्टिंग के साथ होटल बिजनेस में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

Mithun Chakraborty Life Story: बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे होते हैं जिनकी कहानी सिर्फ हिट फिल्मों और बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से नहीं समझी जा सकती। उनकी कहानी में संघर्ष भी होता है, जुनून भी और ऐसा स्टारडम भी, जिसकी मिसाल सालों बाद भी दी जाती है। मिथुन चक्रवर्ती भी ऐसे ही कलाकार हैं। एक वक्त था जब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का बॉलीवुड पर पूरा दबदबा था। बड़े बैनर, बड़े बजट और बड़ी फिल्मों के साथ अमिताभ बच्चन का नाम ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत माना जाता था। लेकिन इसी दौर में एक ऐसा लड़का भी तेजी से आगे बढ़ रहा था, जिसके पास न तो बड़े प्रोडक्शन हाउस का सहारा था और न ही फिल्मों के लिए करोड़ों का बजट। इसके बावजूद उसकी फिल्में दर्शकों को पसंद आ रही थीं और कमाई भी कर रही थीं। यही लड़का आगे चलकर ‘डिस्को डांसर’ बनकर ऐसा छाया कि रूस तक में उसके नाम का डंका बजने लगा। लोग उसके डांस स्टेप्स कॉपी करते थे, उसके जैसे बाल बनाते थे और उसके पोस्टर घरों में लगाते थे। इंडिया में उसे ‘गरीबों का अमिताभ बच्चन’ कहा गया, लेकिन मिथुन ने इस नाम को कभी अपने लिए छोटा नहीं माना। उल्टा, उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी तारीफों में से एक बताया था।

mithun chakraborty career (Image Source: AI)

‘गरीबों का अमिताभ बच्चन’ क्यों कहा गया?

ये नाम सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है। 1980 के दशक में अमिताभ बच्चन बड़े बैनर और बड़े बजट की फिल्मों के सबसे बड़े सितारे थे। दूसरी तरफ मिथुन चक्रवर्ती ज्यादातर कम बजट की फिल्मों में काम कर रहे थे। फिर भी उनकी फिल्मों का बिजनेस अच्छा होता था। यानी फिल्म का बजट छोटा था, लेकिन कमाई करने की ताकत मिथुन के स्टारडम में थी। इसी वजह से लोग उनकी तुलना अमिताभ बच्चन से करने लगे। खुद मिथुन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लोग कहते थे कि अमिताभ भी स्टार हैं और मिथुन भी, बस फर्क इतना है कि अमिताभ बड़े बैनर के स्टार हैं और वो छोटे बजट की फिल्मों के। उन्होंने अमिताभ बच्चन को ‘सदी का सबसे बड़ा स्टार’ बताते हुए इस तुलना को अपने लिए बहुत बड़ी तारीफ माना था। इतना ही नहीं, उस दौर में दोनों को इंडस्ट्री के दो बड़े पिलर तक कहा जाने लगा था।

End of Feed