Mirzapur The Movie Trailer: 'गद्दी' पाने की लड़ाई के बीच मचेगा घमासान, ट्रेलर देख उतावले हुए फैन्स

Mirzapur The Movie Trailer: अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार और रवि किशन की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।

Mirzapur The Movie Trailer: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर आज यानी 11 अगस्त को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह था और अब ट्रेलर ने इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। फिल्म में एक बार फिर कलीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी जैसे पसंदीदा किरदार नजर आने वाले हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद इन किरदारों की वापसी देखकर फैन्स झूम उठे हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही यह यूट्यूब पर फैन्स के बीच ट्रेंड कर रहा है और लोगों ने रिएक्शन्स देने भी शुरू कर दिए हैं। इस बार 'मिर्जापुर' की गद्दी की लड़ाई और भी मुश्किल होने वाली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 Cast Fees: इमरान हाशमी ने लूटी सारी मलाई, दिशा पाटनी सहित बाकी स्टार्स को मिली इत्तू सी फीस)

Mirzapur The Movie Trailer

'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर हुआ रिलीज

बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा 'मिर्जापुर' का भौकाल

'मिर्जापुर द मूवी' के जरिए मशहूर क्राइम फ्रेंचाइजी अब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी कलीन भैया, अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में नजर आएंगे। वहीं जितेंद्र कुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं। ट्रेलर लॉन्च से सामने आए अपडेट्स के मुताबिक गुड्डू और मुन्ना की पुरानी दुश्मनी एक बार फिर देखने को मिलेगी। वहीं कलीन भैया भी इस पूरे खेल में अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। मुन्ना त्रिपाठी की वापसी ट्रेलर को और भी खास बनाती है।

'मिर्जापुर द मूवी' के ट्रेलर को देख गदगद हुए फैन्स

पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर देखने के बाद फैन्स ने भी रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए हैं। हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। दर्शक भी इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर' का भौकाल दर्शकों को कितना पसंद आता है। मुन्ना की वापसी, गुड्डू की नई चाल और कलीन भैया की मौजूदगी फिल्म को सुपरहिट बनाने में कितनी कामयाब रहती है।

End of Feed