Mili Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म मिली बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फेल होती नजर आ रही हैं। जान्हवी ने अपनी दमदार एक्टिंग से हेटर्स का मुंह तो बंद कर दिया है, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को भारी नुकसान होता नजर आ रहा है। हालात इतने खराब है कि रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही कई सिनेमाघरों में मिली के शो कैंसल किए जा रहे हैं। क्योंकि लोग फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में नहीं आ रहे हैं। लगभग 38 करोड़ के बजट में बनी फिल्म अपने बजट का आधा भी कमाने में अब नाकाम नजर आ रही है।
Janvhi Kapoor Film Mili Box Office Collection
जान्हवी की फिल्म ‘मिली’ को नहीं मिली कामयाबी
कई फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों ने इस फिल्म में जान्हवी की एक्टिंग की सराहना की है। जिस तरह से जान्हवी फिल्म में मिली का किरदार निभाती हैं वह तारीफ योग्य है। हालांकि यह एक बिजनेस है आखिर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपए कमाए इसी को मद्देनजर रखते हुए फिल्म को हिट या फ्लॉप घोषित किया जाता है। फिल्म मिली को 4 नवंबर 2022 को रिलीज किया गया था। रिलीज के चौथे दिन यानी 7 नवंबर सोमवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब दम तोड़ती नजर आ रही है। सोमवार को फिल्म ने मात्र 30 लाख रुपये की कमाई की है। जिसके साथ ही अब फिल्म की कुछ कमाई तकरीबन 2 करोड़ से 2.5 करोड़ के बीच रही है।
दमदार एक्टिंग के बावजूद क्यों फेल हुई मिली?
बॉक्स ऑफिस पर ‘मिली’ के फेल होने के कई कारण नजर आ रहे हैं। दर्शकों की माने तो फिल्म एक रीमेक है जिसे पहले ही कई लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही फिल्म को एक ऐसे मौके पर रिलीज किया गया है जब दो और बॉलीवुड की फिल्म ‘Bhoot Police’ और ‘Double XL’ रिलीज की गई थीं। इसे मेकर्स का ओवर कॉन्फिडेंस भी कह सकते हैं जो अब फिल्म पर भारी पड़ रहा है।
