Nana Patekar को याद कर भावुक हुए Anil Kapoor, बोले 'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...'

Anil Kapoor Mourns Nana Patekar's Demise: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हुआ। ऐसे में अब अपने दोस्त को याद करते हुए अनिल कपूर ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Anil Kapoor Mourns Nana Patekar's Demise: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि नाना को कार्डिक अरेस्ट आया था। उन्हें लगभग 45 मिनट का सीपीआर दिया है लेकिन अभिनेता को बचाया नहीं जा सका। एक तरफ नाना पाटेकर के फैन्स उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर और नाना पाटेकर के दोस्त अनिल कपूर भी उनके निधन से बेहद दुखी हैं। फिल्म 'वेलकम' में उदय शेट्टी और मजनू भाई की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया था। अब नाना पाटेकर के जाने से अनिल कपूर ने अपने एक खास दोस्त को खो दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर नाना को श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nana Patekar Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार)

Anil Kapoor Remembers Nana Patekar

नाना पाटेकर को अनिल कपूर ने किया याद (Pic Credit: Instagram)

नाना पाटेकर के लिए लिखा इमोशनल नोट

नाना पाटेकर के निधन के बाद अनिल कपूर ने उनके साथ अपनी एक फोटो शेयर की। इसके साथ उन्होंने उन्होंने एक बेहद ही भावुक करने वाला संदेश लिखा। अनिल कपूर ने लिखा, 'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया... पहले सतीश और अब मेरा नान्या। नान्या, तू अचानक बहुत जल्दी चला गया...।'

उन्होंने अपने दोस्त को याद करते हुए बताया कि नाना पाटेकर की कमी उन्हें जिंदगी के कई पड़ावों पर महसूस होगी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। अनिल कपूर ने नाना पाटेकर को दुनिया का सबसे बड़ा कलाकार बताते हुए उनके जाने पर गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा कि वह नाना को जिंदगी में, फिल्म के सेट पर, फोन पर बातचीत के दौरान और बड़े पर्दे पर बहुत याद करेंगे। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: तिरंगा के सीक्वल को लेकर एक्साइटेड थे Nana Patekar, प्रोड्यूसर श्रेयांस ने बताया क्या था प्लान?)

End of Feed