Daayra के रमन-अजूनी का Meghna Gulzar ने खोला राज, बोलीं- ‘दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं’

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 17, 2026, 12:14 PM IST

Meghna Gulzar on Daayra Story And Cast: मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी अलग अंदाज में नजर आएगी। अब निर्देशक ने दोनों किरदारों पर खुलकर बात की है।

Meghna Gulzar on Daayra Story And Cast: फिल्म डायरेक्टर मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की फिल्म दायरा (Daayra) इन दिनों लगातार चर्चा में है। फिल्म में करीना कपूर (Kareena Kapoor) डीसीपी अजूनी कोहली और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) डीसीपी रमन कुमार के किरदार में दिखाई देंगे। कहानी में दोनों पुलिस अफसर एक ही मामले से जुड़े हैं, लेकिन किसी मुद्दे को देखने का उनका नजरिया बिल्कुल एक जैसा नहीं है। यही फर्क फिल्म की कहानी को दिलचस्प बनाता है। अब मेघना ने इन दोनों किरदारों के रिश्ते और उनकी आपसी केमिस्ट्री को लेकर एक खास बात बताई है। तो चलिए जानते Zoom को दिए इंटरव्यू में मेघना गुलजार ने फिल्म दायरा को लेकर क्या खुलासा किया है।

Meghna Gulzar on Daayra Story And Cast

फिल्म दायरा को लेकर मेघना गुलजार ने कही ये बात (Image Source: Zoom)

'स्टार्स को मौका देना चाहिए'

पहले एक इंटरव्यू में पृथ्वीराज सुकुमारन ने बताया था कि 'दायरा' की शूटिंग के दौरान वो अक्सर मेघना गुलजार से सवाल किया करते थे और मेघना उनके हर सवाल का जवाब देती थीं। जब मेघना से पृथ्वीराज की इस बात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जब आप किसी एक्टर को कोई किरदार देते हैं, तो उसके साथ आप उसे उस किरदार को अपने तरीके से समझने और निभाने का मौका भी दे रहे होते हैं। वरना आप खुद जाकर वह किरदार निभा लीजिए। हां, एक डायरेक्टर के तौर पर आपको दिशा जरूर देनी होती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप एक्टर को एक तय दायरे में बांध दें। आप उसे उस किरदार को जीने और उसमें अपनी जान डालने का मौका देते हैं। ऐसा तभी हो सकता है जब एक्टर उस किरदार को अपने तरीके से समझे और उसे अपना बनाए। कई बार ऐसा भी होता है कि एक्टर किसी किरदार को जिस तरह से देखता है, उसके बारे में आपने खुद सोचा भी नहीं होता। क्योंकि कई बार किसी कहानी और उसके विषय के बहुत करीब होने की वजह से आपका दिमाग वहां तक नहीं पहुंच पाता, या आपकी सोच वहां तक नहीं जाती।'

End of Feed