Malaika and Arjun Trolled Social Media: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। जब से कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। तब से दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। मलाइका और अर्जुन अक्सर इंटरव्यूज में एक - दूसरे के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। कुछ ही दिनों पहले दोनों की शादी की खबर वायरल हुई थी। अब खबर है कि मलाइका अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका और अर्जन कपूर कुछ दिनों पहले ही विदेश गए थे। जहां कपल ने अपने करीबी लोगों को पेरेंट्स बनने की खुशखबरी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, कपल ने अपने करीबी लोगों के बीच प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।
malaika and arjun kapoor (image: instagram)
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया कपल को ट्रोल
इस खबर के वायरल होने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि बॉलीवुड कपल भारत में वेस्टर्न कल्चर को प्रमोट कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ये हमारी संस्कृति को बर्बाद कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि मलाइका और अर्जुन भारतीय संस्कृति को भूल चुके है। इस खबर के वायरल होने के बाद अर्जुन कपूर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।
अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी
आपको बताते चले कि अर्जुन कपूर ने इस खबर पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,पिंकविला ये सबसे घटिया चीज है जो आप लोगों ने की है। आप लोगों ने जो खबर छापी है वो भी बिल्कुल भी एथिकल नहीं है। पत्रकार इस तरह की खबर लिख रहे हैं और बेच रहे हैं क्योंकि हम लोग कुछ कह नहीं रहे हैं। इस तरह की खबरें तुरंत फैल जाती है और सच बन जाती है। आपको हमारी पर्सनल लाइफ से इस तरह खेलने का कोई हक नहीं है।
