Arjun kapoor and Malaika Arora Relationship: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हाल ही में जियो वर्ल्ड प्लाजा (Jio World Plaza) लॉन्च में रैम्प वॉक करते नजर आए हैं। इस बीच इनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ ने अर्जुन के इस रैम्प वॉक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अर्जुन कपूर के इस रैम्प वॉक की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर अर्जुन का ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वाओ..' सोशल मीडिया पर ये लाइन काफी ट्रेंड में है।
img cred - Arjun Kapoor's Instagram
यह भी पढ़ें- इंदिरा गांधी की हत्या के जश्न पर Kangana Ranaut हुईं आगबबूला, पंजाबी सिंगर शुभ को सुनाई खरी-खोटी
केएल राहुल से लेकर दीपिका पादुकोण तक ऐसे कई सितारें है जो इसे यूज कर रहे हैं। अब मलाइका अरोड़ा भी कहां पीछे रहने वाली हैं, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भी इस लाइन के जरिए कॉमप्लीमेंट किया है। जिसे देखकर फैंस दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। आइए मलाइका अरोड़ा की इस स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर पर लुटाया प्यार
सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की रैम्प वॉक का वीडियो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वाओ (Just Looking Like a Wow..)' जिसके बाद अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सोशल मीडिया पर बंद हो गई हैं। पहले खबरें आई थीं कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं।
