अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- 'ड्रामा बर्दाश्त नहीं होता'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 8, 2025, 07:28 AM IST

Malaika Arora Share Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट को एक्टर अर्जुन कपूर संग हुए ब्रेकअप से जोड़कर देखा जा रहा है।

Malaika Arora Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन वो खबरों में बनी रहती हैं। कभी अपने स्टाइलिश लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छा जाती हैं, तो कभी उनकी लव लाइफ से जुड़ा कोई अपडेट सामने आ जाता है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा की एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में है, जिसे एक्टर के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से जोड़ा जा रहा है। तो चलिए जानते हैं मलाइका अरोड़ा ने अपनी नई पोस्ट में ऐसा क्या लिखा है, जिसको लेकर बी-टाउन में जमकर चर्चा हो रही है।

Malaika Arora Cryptic  Post

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मलाइका अरोड़ा ने इस क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा कि 'उम्र बढ़ने के साथ-साथ इंसान झगड़े से ज्यादा शांति और बेइज्जती से ज्यादा दूरी पसंद करने लगता है। ड्रामा बर्दाश्त नहीं होता और सुकून जिंदगी की पहली जरूरत बन जाता है। फिर आप अपने आसपास सिर्फ उन लोगों को रखते हैं, जो आपके दिमाग, दिल और आत्मा के लिए अच्छे हो।' मलाइका अरोड़ा की इस पोस्ट को अर्जुन कपूर से जोड़कर देखा जा रहा है। आपको बता दें 2024 में ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया था।

End of Feed