Malaika Arora On Being Judged For Her Clothes: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती देखने लायक है। 51 साल की मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपनी बोल्ड ड्रेसिंग से सबको घायल कर देती हैं। हालांकि कई बार लोग उनके इसके लिए ट्रोल भी करते हैं। इस बीच बॉलीवुड की क्वीन मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को जवाब दिया है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।
Pic Credit- Malaika Arora (instagram)
मलाइका अरोड़ ने ट्रोल्स को दिया जवाब
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने ट्रोलिंग को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर उनकी ड्रेसिंग और रिलेशनशिप के लिए उन्हें ट्रोल करते हैं लेकिन उन्हें अब फर्क नहीं पड़ता है। मलाइका ने कहा, 'लोगों को ये बताना पसंद है कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं। मेरे करियर, कपड़ों, रिश्तों, हर चीज के लिए मुझे जज किया गया। लेकिन जिस दिन मैंने सफाई देना बंद किया, उस दिन मुझे फर्क पड़ना बंद हो गया। मेरा सबसे बड़ा सबक? सिर्फ वही कहानी मायने रखती है, जो तुम खुद लिखते हो। मुझे बहुत बोल्ड, बहुत बेबाक, बहुत कुछ कहा गया। और सच कहूं? अब मैं इसे ताज की तरह पहनती हूं। अगर मैं किसी के लिए बहुत ज्यादा हूं, तो शायद वो मेरे लिए कम हैं।'
चर्चा में बनी रहती हैं मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शुरू से ही अपने पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी रही हैं। पहले मलाइका ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की। इसके बाद अरबाज और मलाइका अलग हो गए। बाद में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक दूसरे को डेट कर शुरू कर दिया। हालांकि अब ये रिश्ता भी खत्म हो गया है।
