Exclusive: अनु मलिक संग काम करने पर Mahesh Bhatt ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो आज भी पहले जैसे है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 3, 2026, 02:16 PM IST

Mahesh Bhatt on Working With Anu Malik: महेश भट्ट ने अनु मलिक के साथ काम करने पर रिएक्शन दिया है। Zoom को दिया इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा कि...

Mahesh Bhatt on Working With Anu Malik: बॉलीवुड की फिल्मों के जाने-माने डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) इन दिनों अपनी मूवीज से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। महेश भट्ट के एक के बाद एक नए बयान सामने आ रहे हैं। कभी महेश भट्ट बॉलीवुड को लेकर कुछ बोलते नजर आते है, तो कभी एक्टर से जुड़ा कोई पुराना किस्सा वायरल हो जाता है। इन सब के बीच महेश भट्ट ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने सिंगर अनु मलिक (Anu Malik) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं महेश भट्ट ने अनु मलिक को लेकर क्या बोला है।

Mahesh Bhatt on Working With Anu Malik

अनु मलिक संग काम करने पर महेश भट्ट का रिएक्शन (Image Source: IMDb/ Times Now)

महेश भट्ट ने अनु मलिक को लेकर कही बात

Zoom से खास बातचीत में महेश भट्ट ने अनु मलिक के साथ दोबारा काम करने को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'जब भी मैं अनु के बारे में सोचता हूं, तो उनके पिता स्वर्गीय सरदार मलिक साहब की याद अपने आप ताजा हो जाती है। मैं उनका बहुत बड़ा फैन रहा हूं।' उन्होंने बताया कि अनु मलिक ने अपने पिता का पूरा सफर बहुत करीब से देखा है। 'उन्होंने अपने पिता का हुनर भी देखा और उनके संघर्ष भी। इन्हीं अनुभवों ने अनु को भीतर से मजबूत बनाया। शायद इसी वजह से उनके अंदर लगातार काम करने, खुद को बेहतर बनाने और सफलता को कभी हल्के में न लेने की भूख पैदा हुई। हर नए प्रोजेक्ट में वह उसी जोश, उत्साह और दीवानगी के साथ उतरते हैं, जैसा मैंने कई साल पहले देखा था। इसी वजह से उनके साथ काम करना सिर्फ एक प्रोफेशनल रिश्ता नहीं लगता, बल्कि ऐसा लगता है जैसे सब कुछ बहुत सहज तरीके से हो रहा हो। हमारे बीच जो भरोसा सालों में बना है, वही एक बार फिर 'वो सुबह हम ही से आएगी' में दिखाई देता है।'

End of Feed