रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल (Animal) के प्रमोशन में बिजी है। एक्टर रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ इंडियन आइडल के सेट पर प्रमोशन के लिए पहुंचे। शो पर रणबीर-रश्मिका ने कंटेस्टेंट्स को परफॉर्मेंस को जमकर एन्जॉय किया। शो पर महेश भट्ट का स्पेशल वीडियो मैसेज दिखाया गया। वीडियो में महेश ने कहा कि रणबीर इस दुनिया के बेस्ट फादर हैं। एक्टर इस दौरान थोड़ा इमोशनल हो गए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
Mahesh Bhatt and Ranbir Kapoor (credit pic: instagram)
वीडियो में महेश भट्ट कहते हैं, आलिया जिसको मैं एक मिरकल मानता हूं। वो कहती हैं कि रणबीर इस देश का सबसे बेहतरीन एक्टर है। मगर मैं रणबीर को दुनिया को सबसे बेहतरीन बाप मानता हूं। जब वो राहा को देखता हैं काश उसकी आंखों का एक्सप्रेशन आप लोग देख पाए। उनकी माताजी नीतू कहती हैं कि ऐसा प्यार तो माए ही अपनी बच्चियों से करती हैं, जो रणबीर करता है राहा से। मैं बहुत ही गर्व महसूस करता हूं कि रणबीर मेरा दामाद है।
महेश भट्ट ने रणबीर को बताया दुनिया का बेस्ट फादर
रणबीर थोड़ा इमोशनल हो जाते हैं कि इतनी तारीफ तो उन्होंने मेरी सामने से भी नहीं की। थैंक्यू इंडियन आइडल इतने प्यारे सरप्राइज के लिए। रणबीर और आलिया ने साल 2022 में शादी की थी। शादी के कुछ ही महीने बाद आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। 6 नवंबर को आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया था।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
