Mahesh Bhatt and Vikram Bhatt Announces 4 Movies: विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनने वाली पहली अपकमिंग ऐतिहासिक फिल्म रण होने वाली है। यह साल 1669 की कहानी को दिखाने वाली हैं। जिसमें मेवाड़ के महाराणा राज सिंह पर आधारित है जिन्होंने मुगल सम्राट औरंगजेब और उसकी जजिया कर लगाने की नीति का विरोध करने की कहानी दिखाई जाएगी। रण के साथ ही टोटल 4 फिल्म का अनाउंसमेंट किया गया है। महेश भट्ट और विक्रम भट्ट अब बॉलीवुड में खुद को रीलॉन्च कर रहे हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस इंदिरा एंटरटेनमेंट के बैनर तले 4 फिल्में बैक टू बैक रिलीज होने वाली हैं।
Vikram Bhatt and Mahesh Bhatt Announces 4 Movies
लॉन्च की गई दूसरी फिल्म विराट है। इसमें ब्रिटिश झंडे के साथ एक बाघ को भी दर्शाया गया है, जिसका शीर्षक 'राज के खिलाफ विद्रोह' भी है। विक्रम भट्ट ने खुलासा किया कि यह 1911 पर आधारित है और दिखाती है कि कैसे ब्रिटिश अधिकारी रेलवे लाइन बनाने के लिए मां शेरावाली के मंदिर को नष्ट करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, एक बाघ ऐसा होने से इनकार करता है।
इसके साथ ही मेरी पूरी कहानी तीसरी फिल्म है, इस फिल्म को विक्रम भट्ट डायरेक्ट नहीं करेंगे। इस फिल्म की कहानी को महेश भट्ट ने लिखा है और इसमें अनु मलिक का म्यूजिक भी है और आखिर में, तुमको मेरी कसम चौथी फिल्म है और इसको भी विक्रम भट्ट ही डायरेक्ट करने वाले हैं और इसमें अनुपम खेर, ईशा देओल, अदा शर्मा और इश्वाक सिंह नजर आने वाले हैं। यह डॉ. अजय मुर्डिया के की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म होने वाली है।
