शादी के बाद इतनी बदल गई महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा, हनीमून की फोटो हुई वायरल

Monalisa Bhosle Pic: सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली मोनालिसा इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने फरमान खान से शादी की है। इस बीच दोनों की एक फोटो सामने आई है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। ये तस्वीर इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

Monalisa Bhosle Pic: महाकुंभ में माला मोनालिसा रातों-रात वायरल हो गई थी। उनकी खूबसूरती पर लोग फिदा हो गए थे। तब से ही सोशल मीडिया पर मोनालिसा छाई हुई है। हाल ही में मोनालिसा ने फरमान खान से शादी कर ली। इसके बाद से ही वो विवादों में फंस गई है। कई लोग इस शादी को लव जिहाद कह रहे हैं। इस बीच मोनालिसा और फरमान खान की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर लोग दंग रह गए हैं।

mahakumbh Monalisa pics

pic credit- instagram

मोनालिसा और फरमान की हनीमून फोटो

इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें मोनालिसा और उनके पति फरमान समंदर किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो की कैप्शन में लिखा है, 'केरल में एंजॉय करते हुए।' तस्वीर में मोनालिसा वेस्टर्न लुक में दिखाई दे रही है। शादी से पहले साड़ी और सूट में रहने वाली मोनालिसा का अंदाज अब बदल गया है। फोटो में मोनालिसा ब्लैक एंड क्रीम शर्ट और ग्रे पैंट में किलर लग रही हैं। दोनों की तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कई लोग इस फोटो पर प्यार बरसा रहे हैं। तो कई लोग मोनालिसा और फरमान को ट्रोल कर रहे हैं।

End of Feed