Adipurush: ‘महाभारत’ के युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान ने लगाई मेकर्स की क्लास, सरकार से की ‘आदिपुरुष’ पर बैन की मांग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 23, 2023, 08:27 AM IST

Gajendra Chauhan on Adipurush: ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष को लेकर बवाल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब महाभारत सीरियत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने भी फिल्म के खिलाफ आपत्ति जताई है और सरकार से मूवी को जल्द से जल्द बैन करने की मांग की है।

Adipurush Controversy: प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म आदिपुरुष को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है, फिल्म के खराब वीएफएक्स और बचकाने डायलॉग सुनने के बाद लोग भड़क गए हैं और आदिपुरुष के मेकर्स पर उनका गुस्सा फूट रहा है। अब टीवी सीरियल महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने भी आदिपुरुष के मेकर्स पर हमला बोल दिया है, उन्होंने टी सीरिज के हेड भूषण कुमार को भी खरी खोटी सुनाई है, इसी के साथ उन्होंने सरकार से फिल्म को बैन करने की भी मांग की है। गजेंद्र का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स आवाज उठाने के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed