Madhuri Dixit-Dr. Nene Wedding Anniversary : 24 साल के प्यार भरे सफर को माधुरी दीक्षित ने यूं किया बयां, पति ने भी लुटाया प्यार

Madhuri Dixit-Dr. Nene 24 Wedding Anniversary : इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी वीडियो शेयर करते हुए पतिदेव के लिए प्यार भरा कैप्शन लिखा है । साथ ही डाॅ नेने ने भी इसपर बेहतरीन कमेंट किया है।

Madhuri Dixit-Dr. Nene 24 Wedding Anniversary : बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन और अदाकारा माधुरी दीक्षित( Madhuri Dixit) आज अपनी शादी की 24वीं सालगिरह मना रही है। डॉक्टर राम नेने( Dr. Shri Ram Nene) के साथ एक्ट्रेस ने 24 साल हंसी खुशी व्यतीत कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने पति को खास अंदाज में विश किया है । इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी वीडियो शेयर करते हुए पतिदेव के लिए प्यार भरा कैप्शन लिखा है । साथ ही डाॅ नेने ने भी इसपर बेहतरीन कमेंट किया है।

Madhuri Dixit Wedding Anniversary

माधुरी दीक्षित और डॉ श्रीराम नेने ने आज ही के दिन 24 साल पहले एक दूसरे का हाथ थामा था अब कपल एक साथ अपने जीवन के हर पड़ाव को एंजॉय कर रहे हैं। बॉलीवुड की ब्यूटीफुल गर्ल माधुरी दीक्षित ने इस मौके पर अपने पति को बहुत प्यार वीडियो शेयर कर विश किया है। एक्ट्रेस ने अपने और डॉ नेने की उन सभी पलों को वीडियो में कैद किया है जो उन्होंने साथ में बिताए हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि एक साल और साथ #24th Year, उनके इस पोस्ट पर डॉ नेने ने भी प्यारा भरा कमेंट किया है और लिखा है कि ऐसा लग रहा है जैसे कल ही शादी हुई हो, और अब अपने बच्चे कॉलेज जाने के लिए तैयार है। हम लम्बे समय तक साथ रहने वाले हैं #soulmate

End of Feed