Madgaon Express Twitter Review: कुणाल खेमू की 'मडगांव एक्सप्रेस' ने जीता दर्शकों का दिल, यूजर्स बोले- होली वीकेंड बन गया

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 22, 2024, 11:00 AM IST

Madgaon Express Twitter Review: कुणाल खेमू ने मडगांव एक्सप्रेस से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों पर आधारित है जो बचपन में गोवा जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन वो अपनी इस ट्रिप को पूरा नहीं कर पाते हैं। तीनों बड़े होकर दोबारा गोवा जाने का प्लान बनाते हैं। यही से फिल्म की कहानी शुरू होती है।

Madgaon Express Twitter Review: कुणाल खेमू की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कुणाल खेमू ने इस फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू किया है। एक्टर ने इस फिल्म की कहानी को लिखा और निर्देशन भी किया है। फिल्म में कुणाल के साथ दिव्येंदु , प्रतीक गांधी , अविनाश तिवारी , नोरा फतेही , उपेंद्र लिमये और छाया कदम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों को धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला था। फैंस इस कॉमेडी फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आइए जानते हैं दर्शकों को कैसी लगी ये फिल्म?

सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन लगातार शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कुणाल खूमे पहेल ही ओवर में छा गए। फिल्म की स्टोरी लाइन से लेकर पंच तक सभी ही शानदार। दूसरे यूजर ने लिखा, सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। तीसरे यूजर ने लिखा, कुणाल, प्रतीक, दिव्येंदु, नोरा बेमिसाल। फन टाइम कॉमेडी मूवी। होली वीकेंड पर जरूर देखें ये फिल्म।

End of Feed