Love & War: रणबीर-आलिया और विक्की कौशल स्टारर की रिलीज डेट में हुआ बदलाव !! तय समय पर नहीं देगी दस्तक

Love & War Release Date Delayed: निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के डायरेक्शन में बन रही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की नई फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) को लेकर खबरें आ रही हैं कि इसकी रिलीज डेट को मेकर्स आगे बढ़ा सकते हैं।

Love & War Release Date Delayed: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) काफी समय से अपनी रोमांटिक-ड्रामा बेस्ड मूवी 'लव एंड वॉर' (Love & War) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी के लिए संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी को कास्ट किया है। पहले कहा जा रहा था कि ये फिल्म साल 2025 में क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज होगी। इसके बाद कहा गया कि 2026 में मार्च के महीने में इसे रिलीज कर देंगे। मगर अब जो लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट को आगे टाल दिया गया है।

Love & War

तय समय पर रिलीज नहीं होगी 'लव एंड वॉर'

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर-आलिया और विक्की कौशल स्टारर 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट में मेकर्स और भी बदलाव कर सकते हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया, 'लव एंड वॉर के शेड्यूल में एक मेगा वॉर सीक्वेंस शामिल है, जिसे संजय लीला भंसाली बड़े स्तर पर शूट करने वाले हैं। इस वॉर सीक्वेंस की शूटिंग नवंबर में होगी।' सुनने में आ रहा है कि टीम इस फिल्म को शूटिंग को अगले साल जनवरी के खत्म कर पाएंगे। ऐसे में अब इस मूवी की रिलीज डेट का आगे शिफ्ट होना तय है।

End of Feed