Love and War: पहली बार एक साथ शूट करेंगे रणबीर-आलिया एण्ड विक्की, संजय लीला भंसाली ने सेट पर तैयार किया माहौल

Love and War Shooting: फिल्म की शूटिंग पिछले साल अक्टूबर में शुरू हो गई थी। लेकिन अब पहली बार तीनों स्टार साथ में सीन शूट करेंगे। अगले हफ्ते यह शूट शुरू होगा जिसके लिए निर्माता भंसाली ने तैयारी कर ली है। फिल्म इसी साल रिलीज होने जा रही है ।

Love and War Shooting: संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) की मोस्ट अवेटेड मूवी 'लव एंड वॉर' की शूटिंग जारी है। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) -आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) साथ नजर आने वाले हैं। इस लव ड्रामा फिल्म के लिए शूटिंग तो बहुत पहले शुरू हो चुकी है, लेकिन पहली बार फिल्म के तीनों स्टार साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म से जुड़े खास सूत्र ने बताया है कि रणबीर-आलिया और विक्की कौशल जल्द ही साथ में शूट करने वाले हैं। लव एंड वॉर के लिए पहले स्टार्स अलग-अलग शूट कर रहे थे।

Love and War Shooting

फिल्म की शूटिंग पिछले साल अक्टूबर में शुरू हो गई थी। लेकिन अब पहली बार तीनों स्टार साथ में सीन शूट करेंगे। अगले हफ्ते यह शूट शुरू होगा जिसके लिए निर्माता भंसाली ने तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह एक इमोशनल सीन शूट होने वाला है जिसके लिए तीनों स्टार्स को साथ बुलाया गया है। ऐसा पहली बार होगा की बॉलीवुड इंडस्ट्री के ये तीनों स्टार साथ में काम करेंगे। हालांकि इससे पहले आलिया भट्ट और विक्की कौशल, रणबीर कपूर और विक्की कौशल साथ में काम कर चुके हैं।

End of Feed