Chand Mera Dil Release: सिनेमाघरों में इस दिन धमाल मचाएगी लक्ष्य-अनन्या की फिल्म, जानिए तारीख

Chand Mera Dil Release: विवेक सोनी के निर्देशन में बनी लक्ष्य और अनन्या पांडे की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' की रिलीज का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे थे। अब मेकर्स ने खुलासा कर दिया है कि यह फिल्म मई की इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Chand Mera Dil Release: बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य ने फिल्म 'किल' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। इस मूवी के बाद लक्ष्य की शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में देखा गया था। इस मूवी में लक्ष्य की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब लक्ष्य को जल्द ही करण जौहर के बैनर तले बन रही म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' मूवी में देखा जाएगा। 'चांद मेरा दिल' में लक्ष्य को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ लीड रोल में बड़े परदे पर देखा जाएगा। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक लक्ष्य और अनन्या पांडे स्टारर मूवी की रिलीज को मेकर्स ने लॉक कर दिया है।

Chand Mera Dil Release Date Locked

इस दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगी 'चांद मेरा दिल'

लक्ष्य और अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' समय से काफी पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस मूवी को 22 मई के दिन सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच पेश कर देंगे। मेकर्स ने घोषणा की, 'धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'चांद मेरा दिल', जिसमें लक्ष्य और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं और जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है वो 22 मई 2026 को रिलीज होने जा रही है।' यह मूवी करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के आगे कांप गई इन 6 फिल्में की रूह, छठे दिन कमाई का गुब्बारा देख खुली रहीं आंखें)

End of Feed