Exclusive: सास Sharmila Tagore को डायरेक्ट करने में नर्वस थे Kunal Kemmu? बोले- 'उन्हें हल्के में नहीं ले सकता था'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 16, 2026, 12:44 PM IST

Kunal Kemmu on Working With Sharmila Tagore: कुणाल खेमू अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनकी फिल्म से ज्यादा सास शर्मिला टैगोर को डायरेक्ट करने का अनुभव सुर्खियां बटोर रहा है।

Kunal Kemmu on Working With Sharmila Tagore: बॉवुड एक्टर और डायरेक्टर कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ (Vibe) को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म उनके निर्देशन करियर का अगला बड़ा कदम है, लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर उनके लिए सबसे खास बात कुछ और है। दरअसल, फिल्म में उनकी सास और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) भी नजर आएंगी। अब इन सब के बीच कुणाल खेमू का Zoom को दिया इंटरव्यू सामने आया है। इस दौरान उन्होंने शर्मिला टैगोर के साथ काम करने का अपना अनुभव बताया है। तो चलिए जानते हैं कुणाल खेमू ने क्या खुलासा किया।

Kunal Kemmu on Working With Sharmila Tagore

कुणाल खेमू ने किया ये खुलासा (Image Source: Zoom)

कुणाल खेमू ने किया ये खुलासा

कुणाल खेमू ने Zoom से बात करते हुए कहा कि ''एक दिन सोहा मुझसे कह रही थीं कि ‘अम्मा तुम्हारी फिल्म में कैमियो करना चाहती हैं।’ उन्होंने ‘मडगांव एक्सप्रेस’ (Madgaon Express) के बारे में कुछ अच्छी बातें सुनी थीं और कहा था, ‘मैं भी कोई मजेदार फिल्म करना चाहती हूं।’ फिर उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हारी अगली फिल्म में कैमियो करना चाहती हूं।’”

End of Feed