कुमार सानू ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा, एक्स वाइफ को भेजा लीगल नोटिस

Kumar Sanu takes legal action against ex-wife: बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच कुमार सानू ने अपनी एक्स वाइफ रीटा भट्टाचार्य को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने अपनी वाइफ पर मानहानि का केस दायर किया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात

Kumar Sanu takes legal action against ex-wife: बॉलीवुड के फेमस सिंगर कुमार सानू अपनी सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक हिट गाने गाए हैं। इस बीच कुमार सानू अचनाक से सुर्खियों में आ गए हैं। कुमार सानू ने अपनी वाइफ रीटा भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का केस दायर किया है। इसके साथ ही उन्होंने 30 लाख रुपये के हर्जाने की मांग की है। सिंगर ने उन इंटरव्यूज को हटाने की मांग की है, जिनमें रीटा ने कुमार सानू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात

kumar sanu rita

pic credit- instagram

कुमार सानू ने एक्स वाइफ को भेजा लीगल नोटिस

सिंगर कुमार सानू ने अपनी पूर्व पत्नी रीटा भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपनी वाइफ पर मानहानि का केस दायर किया है। आज यानी 17 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई हुई। बता दें कि केस कुमार सानू की वकील सना रईस खान ने दाखिल किया है। सना खुद बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। मालूम हो कि रीटा भट्टाचार्य ने वायरल भयानी और फिल्म विंडो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इंटरव्यू दिए थे, जिसमें उन्होंने कुमार सानू पर गंभीर आरोप लगाए। रीटा भट्टाचार्य ने कुमार सानू पर प्रेग्नेंसी में भूखा रखना, किचन में बंद करना, दूध-दवा न देना और बच्चा होने के समय कोर्ट केस चलाना जैसे आरोप लगाए थे। कुमार सानू का कहना है कि तलाक के समय बांद्रा फैमिली कोर्ट में दोनों ने सहमति दी थी कि भविष्य में एक-दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाएंगे। रीटा भट्टाचार्य के बयानों से उनकी इज्जत को ठेस पहुंची और मानसिक परेशानी हुई। 27 सितंबर को कुमार सानू ने रीता और मीडिया पोर्टल्स को लीगल नोटिस भेजा था, जिसमें इंटरव्यू हटाने और क्रिमिनल केस की चेतावनी दी गई थी। अब कोर्ट में केस चल रहा है।

End of Feed