Ranbir Kapoor- Alia Bhatt Baby: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के घर नन्ही परी के आने से पूरे कपूर खानदान में जश्न का माहौल है। फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं। फैंस के साथ- साथ फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों ने कपल को अपनी शुभकामनाएं दी है। रणबीर और आलिया अपने पहले बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड थे। कपल ने पहले से ही बेबी के आने के लिए खास तैयारियां की थी। नीतू कपूर हाल ही में अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई थीं। उन्होंने बताया कि बच्चा और मां दोनों फर्स्ट क्लास है। नीतू कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां कपल के चाहने वालों ने अपनी शुभकामनाएं दी। वहीं, कुछ लोगों ने आलिया और रणबीर को ट्रोल भी किया। इस लिस्ट में कमाल आर खान (KRK) का नाम भी शामिल है। केआरके ने ट्वीट कर रणबीर और आलिया का मजाक उड़ाया।
ranbir alia and krk (imge: instagram)
केआरके ने ब्रह्मास्त्र स्टार को शुभकामनाएं देते हुए शादी के 7 महीने बाद बेबी गर्ल के जन्म पर सवाल उठा दिया? केआरके ने ट्वीट कर लिखा, '7 महीने के अंदर एक खूबसूरत बेटी के मां बाप बनने के लिए रणबीर और आलिया को बधाई'।
Congratulations to #RanbirKapoor and #AliaBhatt for becoming proud parents of a beautiful daughter within 7months.👏🎉💃 undefined
— ANI (@ANI) Nov 6, 2022
यूजर्स ने केआरके को सुनाई खरी खोटी
केआरके का ट्वीट यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया। लोगों ने सोशल मीडिया पर केआरके की क्लास लगाई। एक यूजर ने लिखा बेशर्म हो तुम। दूसरे यूजर ने कहा वो तुम्हारी तरह नहीं, जिसने अपनी छवि के कारण बच्चे का गर्भपात कर दिया था। कई यूजर्स ने केआरके को खरी खोटी सुनाई।
लोगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए केआरके ने ट्वीट कर लिखा, 'कुछ इडियट लोग मुझे लेक्चर दे रहे हैं। कई मिलियन बच्चे प्रीमैच्योर पैदा होते हैं और ये एक सामान्य बात है'। केआरके के अलावा कुछ यूजर्स आलिया और रणबीर की शादी के समय को कैलकुलेट करते नजर आए। इसके अलावा लोगों ने करण जौहर का मजाक उड़ाते हुए फनी फोटोज शेयर की।
I can’t understand why some idiots are giving lecture here. There are millions of children, who are born premature. It’s normal. undefined
— ANI (@ANI) Nov 6, 2022
आलिया और रणबीर ने साल 2022 में 14 अप्रैल को शादी की थी। कपल ने ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया था। रणबीर आलिया पहली बार ब्रह्मास्त्र में अयान मुखर्जी की फिल्म में नजर आए।
