Krtiti Sanon and Kabir Bahia Pics: बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ कृति की निजी जिंदगी भी काफी फिल्मी है। कृति की लाइफ में कई लोगों ने अपनी जगह बनाने की कोशिश की लेकिन सभी लोग नाकाम रहे। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि कृति सेनन को अपना सपनों का राजकुमार मिल गया है। कुछ समय से कृति सेनन को लेकर ये चर्चा हो रही है कि वो कबीर बहिया को डेट कर रही है। अब एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिससे ये साफ हो गया है कि कृति सेनन और कबीर बहिया एक दूसरे को अपना दिल दे चुके है।
Kabir Bahia Instagram
कृति सेनन-कबीर बहिया की लेटेस्ट तस्वीर
भारत और इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच को देखने बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचते थे। ऐतिहासिक मैच का लुत्फ कृति सेनन ने भी उठाया। हालांकि वो अकेले नहीं थी कृति के साथ उनके हमसफर भी मौजूद थे। दरअसल, कबीर बहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जिसमें वो कृति सेनन के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में कृति और कबीर मैचिंग आउटफिट में दिखाई दे रहे है। इन दोनों की ये तस्वीर इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। लोग फोटो पर जमकर रिएक्ट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'अब तो ये मान लीजिए आप दोनों प्यार में है।' दूसरे ने लिखा, 'शादी कर लो जल्दी से।'
kabir bahia instagram
इन सितारों संग जुड़ा था कृति सेनन का नाम
बताते चलें कि कबीर बहिया से पहले भी कृति सेनन ने कई लोगों को डेट किया था। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत, कार्तिक आर्यन, प्रभास समेत कई सितारों के नाम शामिल है। कृति सेनन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि वो रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म डॉन 3 में नजर आएंगी। इससे पहले डॉन 3 से कियारा आडवाणी का नाम जड़ा था। हालांकि उन्होंने इस मूवी के लिए मना कर दिया था।
