Kriti Sanon Birthday: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर कृति सेनन को लेग दिल खोलकर प्यार दे रहा हैं। फैंस समेत तमाम बॉलीवुड सितारे कृति सेनन को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच कबीर बहिया ने एक्ट्रेस कृति सेनन को खास अंदाज में विश किया है। कबीर बहिया का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है कबीर बहिया के लेटेस्ट पोस्ट पर...
pic source-instagram
कबीर बहिया ने कृति सेनन पर लुटाया प्यार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और कबीर बहिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया है। हालांकि अभी तक कबीर और कृति ने अपने रिश्ते को जगजाहिर नहीं किया है। इस बीच कृति सेनन के बर्थडे को कबीर बहिया ने खास बना दिया है। कबीर ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो कृति के साथ स्माइल करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए कबीर ने कृति को बर्थडे विश किया है। अब कबीर का ये पोस्ट इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगी कृति सेनन
कबीर बहिया से पहले भी कृति सेनन ने कई लोगों को डेट किया था। हालांकि वे सभी कृति की लाइफ में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत, कार्तिक आर्यन, प्रभास समेत कई सितारों के नाम शामिल है। कृति सेनन ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। कृति सेनॉन की कई फिल्में पाइपलाइन में है। जानकारी के मुताबिक कृति, रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म डॉन 3 में नजर आएंगी।
