नहीं हुआ Kriti Sanon और Kabir Bahia का ब्रेकअप, नई फोटो देख फैन्स ने ली सुकून की सांस

Kriti-Kabir Rubbishes Breakup Rumours: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने कुछ घंटों पहले ही सोशल मीडिया पर बॉयफ्रेंड कबीर संग फोटो शेयर ब्रेकअप की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।

Kriti-Kabir Rubbishes Breakup Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन अक्सर अपनी पर्सनल की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ दिन पहले उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन कबीर बाहिया की एक वायरल फोटो दूसरी महिला के इंटरनेट पर वायरल हुई थी। इस फोटो के बाद कई लोगों ने कृति सेनॉन और कबीर बहिया के ब्रेकअप होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। ऐसे में अब फैन्स को बड़ी राहत देते हुए कृति सेनॉन (Kriti Sanon) ने कबीर संग ब्रेकअप की अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना हाफ-ईयरली डंप शेयर किया, जिसमें कबीर के साथ एक बहुत प्यारा और रोमांटिक पल शामिल है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection: शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर की हुई बल्ले-बल्ले, 12वें कमाए इतने करोड़)

Kriti-Kabir Rubbishes Breakup Rumours

नहीं हुआ कृति-कबीर का ब्रेकअप

ब्रेकअप की अफवाहों पर कृति सेनॉन ने लगाया फुल स्टॉप

कृति सेनॉन ने अपने इंस्टाग्राम पर 2026 के शुरुआती 6 महीनों के अनदेखे पल शेयर किए हैं। उन्होंने पोस्ट का कैप्शन लिखा - 'छमाही खत्म हुआ! कुछ ऐसे पल जो इंस्टाग्राम पर कभी नहीं आए।' एक फोटो में कृति सेनॉन और कबीर बहिया एक साथ लाइव परफॉर्मेंस देखते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस कैंडिड फोटो को शेयर करते हुए कृति सेनॉन ने यह भी बता दिया है वो दोनों साथ हैं और खुश हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome to the Jungle Box office: 100 करोड़ी होने से एक कदम दूर है अक्षय कुमार की फिल्म, देखें 5वें का कलेक्शन)

'कॉकटेल 2' में नजर आ रही हैं कृति सेनॉन

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनॉन इन दिनों फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आ रही हैं। इस मूवी में रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर भी कृति सेनॉन के साथ अहम भूमिका में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस मूवी ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अब तक 130 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृति सेनॉन को फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' में भी देखा जा सकता है।

End of Feed