Kriti Sanon in Adipurush: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रभास के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष का हर कोई इंतजार कर रहा है। फिल्म 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस पैन इंडिया फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है, जिस वजह से साउथ इंडिया से लेकर नॉर्थ इंडिया तक फिल्म की हाइप देशभर में बनी हुई है। अब फिल्म के प्रमोशन के लिए कृति सेनन ने एक अतरंगी ट्रिक अपनाने की कोशिश की है, जिसके बाद लग रहा है कि उन्होंने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। कृति सेनन ने भगवान राम और माता सीता की फोटो की प्रिंट वाली चुनरी ओढ़ी है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं।
कपड़ों के चलते ट्रोल हुईं कृति सेनन
कृति सेनन के कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें उन्होंने सूट और चुनरी के साथ इंडियन ड्रेस पहनी हुई है। हालांकि उन्होंने अपनी चुनरी पर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मन की फोटो लगवाई हुई है। एक वीडियो में वह अपनी एक चुरनी की डीटेल्स भी कैमरा के आगे दिखाती नजर आ रही हैं। कृति के इस गेट की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ का मानना है कि ये भगवान राम और माता सीता का अपमान है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘प्रमोशन के नाम पर आप लोग कुछ भी करोगे क्या? यही कपड़े पहनकर आप वॉशरूम भी यूज करोगे, ऐसा नहीं करना चाहिए।’
Kriti Sanon trolled
‘आदिपुरुष’ को देखने के लिए बेताब फैंस
सोशल मीडिया पर प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर काफी हाइप नजर आ रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। जिसके बाद टिकट भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
