Drishyam 3: तो इस कारण अक्षय खन्ना ने छोड़ दी अजय देवगन की फिल्म, इतने करोड़ डिमांड की फीस

Know Why Akshaye Khanna Walked Out From Drishyam 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि उन्होंने अजय देवगन की 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) को ना करने का फैसला किया है। अक्षय खन्ना के इस मूवी से बाहर होने का असली कारण अब सामने आ गया है।

Know Why Akshaye Khanna Walked Out From Drishyam 3: अजय देवगन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से 'दृश्यम 3' की बड़ी घोषणा की। इस घोषणा को करते हुए अजय देवगन ने यह भी बताया कि उनकी ये मूवी अगले साल 2 अक्टूबर के दिन दुनिया भर ने रिलीज की जाएगी। इस मूवी में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर सहित कई कलाकारों की वापसी होने जा रही है। मगर अक्षय खन्ना फिल्म के तीसरे पार्ट में दिखाई नहीं देंगे। अक्षय खन्ना का नाम तीसरे पार्ट से गायब देख फैन्स भी हैरान रह गए। अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'दृश्यम 3' से अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के बाहर होने का असली कारण सामने आ गया है।

Know Why Akshaye Khanna Walked Out From Drishyam 3

Pic Credit: IMDb

'दृश्यम 3' छोड़ने की ये है असली वजह

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर' की सफलता के बाद अक्षय खन्ना ने 'दृश्यम 3' के निर्माताओं से अपनी फीस में बढ़ोतरी की मांग की। उन्होंने 21 करोड़ रुपये की मोटी रकम मांगी थी। अक्षय खन्ना की यह डिमांड मेकर्स को पसंद नहीं आई। अगर मेकर्स अक्षय खन्ना को इतनी मोटी रकम बतौर सैलरी देते हैं तो फिल्म का बजट काफी ऊपर जाने की उम्मीद है। मेकर्स ने अक्षय खन्ना की इस डिमांड को मानने से इंकार दिया है। यही वजह है कि अक्षय खन्ना ने भी इस मूवी का हिस्सा बनने से खुद को पीछे कर लिया है।

End of Feed