KKBKKJ Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (KKBKKJ) को ईद के मौके पर 21 अप्रैल के दिन रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान की फिल्म को फैंस के औसत रिव्यू मिले हैं, बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सलमान खान के स्टारडम के चलते फिल्म ने पहले वीकेंड के बाद ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वही वीकेंड के बाद भी सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर किसी का भाई किसी की जान अच्छी कमाई कर रही है। रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 10.76 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अगर रिलीज के पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस कुछ कमी तो जरूर नजर आ रही है।
KKBKKJ Box Office Collection Day 5
पांचवें दिन KKBKKJ ने कमाए इतने करोड़
किसी का भाई किसी की जान ने मंगलवार को रिलीज के पांचवे दिन भी अच्छी कमाई की है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, सलमान खान की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज 7-8 करोड़ रुपये तक की कमाई की है। जिसके बाद ही अब फिल्म का कलेक्शन सिर्फ इंडिया में ही 82-85 करोड़ रुपये तक का हो सकता है। अगर फिल्म के चौथे दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन 10.76 करोड़ तक रहा था। ‘किसी का भाई किसी की जान’ को फैंस और क्रिटिक्स दोनों के औसत रिव्यू मिले हैं, बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
भारी भरकम स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुई फिल्म
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की इस फिल्म में भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आ रही है। फिल्म में शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी और भूमिका चावला जैसे एक्टर सपोर्टिंग कास्ट में मौजूद हैं। वहीं मूवी में कई दमदार कैमियो भी मौजूद हैं। हालांकि फैंस का मानना है कि यह सलमान खान की कुछ सबसे खराब फिल्मों में से एक है, भाईजान के स्टारडम के चलते मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है।
