Kis Kisko Pyaar Karoon 2: बैसाखी पर आया कपिल शर्मा की फिल्म का तीसरा पोस्टर, ईद-रामनवमी के बाद पंजाबी वोट्टि लेकर आए एक्टर

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: आज बैसाखी के मौके पर कपिल शर्मा( Kapil Sharma) की अपकमिंग मूवी का तीसरा पोस्टर सामने आ गया है। आज बैसाखी के दिन वह सिक्ख दूल्हा बने हैं और अपनी वोट्टि के साथ खड़े हैं । कपिल शर्मा के इस पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: एक्टर कपिल शर्मा( Kapil Sharma ) जल्द ही किस किसको प्यार करूं फिल्म का पार्ट 2 लेकर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से फिल्म का बज जारी है। ईद के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ था जिसमें वह एक मुस्लिम दूल्हा बने थे, उसके बाद रामनवमी पर दूसरा पोस्टर रिलीज हुआ था जिसमें वह एक हिन्दू दूल्हा बने थे और उनके साथ दुल्हन खड़ी थी। वहीं अब फिल्म का तीसरा पोस्टर भी रिलीज हो गया है। आज बैसाखी के दिन वह सिक्ख दूल्हा बने हैं। कपिल शर्मा के इस पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2

आज बैसाखी के मौके पर कपिल शर्मा( Kapil Sharma) की अपकमिंग मूवी का तीसरा पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर पर नजर डाले तो कपिल शर्मा सिक्ख दूल्हा बने हुए हैं उनके गले में वरमाला है जिसे उनकी पंजाबी वोट्टि पकड़े हुए हैं। दुल्हन के जोड़े में अभिनेत्री ने घूँघट कर रखा है। उनके हाथ में तलवार है और सज-धजकर तैयार हुई बैठी हैं। पोस्टर पर लिखा है बैसाखी की लक्ख-लक्ख बधाइयाँ। अब्बास मस्तान निर्माता इस फिल्म में कपिल शर्मा लीड किरदार में हैं। फिल्म से अभी एक्ट्रेस का नाम अभी रिविल नहीं किया गया है। अभी तक फिल्म के तीन पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। फिल्म में कपिल शर्मा के साथ मनजोत सिंह भी है।

End of Feed