Kis Kisko Pyaar Karoon 2: सेंसर बोर्ड ने कपिल शर्मा की मूवी को दिखाई हर झंडी, सिर्फ एक कट के साथ पास हुई फिल्म

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Update: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म किस किसको प्यार करूं' 2 को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Update: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब लोग फिल्म को देखने के लिए बेताब हो गए हैं। बता दें कि फिल्म किस किसको प्यार करूं' का सीक्वल 12 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। नए रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' पर छोटा सा कट लगाया हैय़

kkpk2

pic credit- Kis Kisko Pyaar Karoon 2 film

सेंसर बोर्ड से पास हुई फिल्म

इस शुक्रवार यानी 12 दिसंबर को कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' सिनेमाघरों में आ रही है। पहली फिल्म ने खूब हंसाया था, इसीलिए फैंस इसके सीक्वल के लिए बेकरार हैं। इस बार कहानी है एक लड़के की जो अलग-अलग धर्मों की लड़कियों से शादी कर लेता है। आजकल के माहौल में सब सोच रहे थे कि सेंसर बोर्ड डायलॉग काटेगा या बदलाव करेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने सिर्फ एक छोटा सा बदलाव मांगा है मूवी की शुरुआत के एक सीन में किसी असली नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल हुआ था। बस इसी को सेंसर बोर्ड ने बदलने को कहा है। बाकी सारे धर्म और कम्युनिटी वाले डायलॉग जस के तस रहने दिए गए क्योंकि मेकर्स ने बहुत सोच-समझकर लिखा था, कि किसी की भावना नहीं आहत होगी। सेंसर बोर्ड ने भी तारीफ की और कोई कट नहीं मांगा। हा, फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है फिल्म की लंबाई 2 घंटे 22 मिनट है।

End of Feed