Arshad Warsi's Upcoming Projects: अरशद वारसी बॉलीवुड इंडस्ट्री टॉप-टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। आज के समय में अरशद वारसी का नाम बॉलीवुड के सक्सेसफुल एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। इन दिनों भले ही अरशद वारसी अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रीतम एंड पेड्रो' के प्रमोशन में लगे हुए हैं लेकिन अभिनेता के हाथों में इस समय हजारों के प्रोजेक्ट्स हैं, जिनपर वो बैक टू बैक काम कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अरशद वारसी इन दिनों किन-किन फिल्मों पर काम कर रहे हैं।
इन फिल्मों में दिखाई देंगे अरशद वारसी
'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle)
'वेलकम टू द जंगल' आज यानी 26 जून को निर्माताओं ने रिलीज कर दी है। फिल्म में अरशद वारसी के साथ अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ और जैकलीन सहित कई एक्टर्स अलग-अलग रोल में दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी के बजट की बात करें तो यह 250 से 300 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है।
किंग (King)
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान को अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी का बजट 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट शामिल है, जिसमें एक नाम अरशद वारसी का भी है। अरशद वारसी को फिल्म 'किंग' में देखने के लिए उनके फैन्स भी बेताब हैं। यह मूवी इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जा सकती है।
'धमाल 4' (Dhamaal 4)
इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'धमाल 4' में भी अरशद वारसी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे फैन्स पसंद कर रहे हैं। फिल्म में अरशद वारसी के अलावा अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता को भी देखा जाएगा। इस मूवी का बजट 115 करोड़ रुपये है।
गोलमाल 5 (Golmaal 5)
रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 5' भी अरशद वारसी के हाथों में हैं। फिल्म में अजय देवगन, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू को अहम भूमिका में देखा जाएगा। इस मूवी में शर्मन जोशी की वापसी हुई है। बताया जा रहा है कि 'गोलमाल 5' को बनाने में मेकर्स के 260 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
