Shah Rukh Khan की King Movie के एक एक्शन सीक्वेंस पर खर्च हुए 50 करोड़ रुपये

King Movie 50cr Action Scene: शाहरुख खान जल्द ही अपनी नई फिल्म किंग के साथ दर्शकों का एंटरटेनमेंट करेंगे, जिसकी शूटिंग इन दिनों चल रही है। खबरें हैं कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किंग के एक एक्शन सीन्वेंस के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ये एक्शन सीक्वेंस इतना कमाल का होगा कि दर्शकों की आंखें खुली रह जाएंगी।

King Movie 50cr Action Scene: अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी किंग इन दिनों चर्चा में हैं, जिसे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। फिल्म किंग से शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान को लॉन्च करेंगे, जिसके लिए लगातार मेहनत जारी है। फिल्म किंग से जुड़ी एक खबर ऐसी आ रही है, जिसे जानकर शाहरुख खान के फैंस के कान भी खड़े हो जाएंगे। असल में शाहरुख खान ने हाल ही में फिल्म किंग का एक इतना बड़ा एक्शन सीक्वेंस शूट किया है, जिसमें 50 करोड़ रुपये का खर्चा आया है। इस सीक्वेंस को 10 दिन में शूट किया गया है, जिसमें किंग खान जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। (इसे भी पढ़ें: Don 3 ठंडे बस्‍ते में जाते ही फरहान अख्तर-रणवीर के बीच हुई अनबन? डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर किया ये काम)

King Movie

Image Source: Social Media

फिल्म किंग के मेकर्स ने 10 दिनों में खर्चे 50 करोड़ रुपये

मिली जानकारी के अनुसार, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद चाहते हैं कि वो पठान और जवान से बड़ी एक्शन फिल्म डिलीवर करें ताकि शाहरुख खान के फैंस सरप्राइज हो जाएं। इसके लिए उन्होंने एक बहुत बड़ा एक्शन सीक्वेंस डिजाइन किया था, जो बहुत मेकर्स को बहुत महंगा पड़ा है। इस एक्शन सीक्वेंस के लिए मेकर्स ने 10 दिनों के लिए एक सेट लगाया था, जिसका खर्चा 50 करोड़ रुपये पड़ा है। इसका मतलब है कि किंग के मेकर्स ने एक दिन में 5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। बॉलीवुड में इतने महंगे एक्शन सीक्वेंस शूट नहीं होते हैं लेकिन जब बात शाहरुख खान की बेटी को लॉन्च करने की हो तो पैसा कहां देखा जाता है। किंग खान इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि सिद्धार्थ आनंद एक ऐसी एक्शन फिल्म बनाएं, जिसे देखने के बाद दर्शक बॉलीवुड मूवीज को भी भूल जाएं। (इसे भी पढ़ें: EXCLUSIVE: 'मुझे शाहरुख के साथ रोमांस...' किंग खान संग काम करने पर रानी मुखर्जी का रिएक्शन, आमिर को लेकर कही ये बात)

Image Source: Times Now AI

किंग में शाहरुख खान के साथ 2-2 हाथ करेंगे अभिषेक बच्चन

फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ-साथ अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार भी हैं, जो किरदारों के साथ लगातार एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जो एक्शन सीक्वेंस सिद्धार्थ आनंद ने बीते दिनों शूट किया है, उसमें शाहरुख खान के साथ अभिषेक बच्चन फाइट करते दिखाई देंगे। इस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग यूरोप में की गई है।

End of Feed