Kiara Advani Latest Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को एंजॉय कर रही हैं। फिल्मों की शूटिंग और काम की व्यस्तता के बीच परिवार के साथ बिताया गया समय उनके लिए खास है। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलकियां अक्सर फैंस का ध्यान खींचती हैं। इस बार चर्चा समंदर किनारे बिताए गए उनके समय और बेटी सरायाह (Saraayah) की क्यूटनेस को लेकर है। कियारा और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं, लेकिन इसी बीच नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में कियारा अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अभी हाल ही में अपनी नई तस्वीरें शेयर की है। (Image Source: Kiara Advani)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ajay Devgn अब Chauhaan बनकर मचाएंगे धमाल, कारगिल में शुरू हुई शूटिंग
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद शेयर की तस्वीरें
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस की अभी हाल ही में शेयर की तस्वीरें हैं। ये तस्वीरें तब आई जब कियारा ने कुछ दिनों पहले दूसरी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था। कियारा की इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों की सीरीज में उनकी बेटी के पैर रेत से ढके नजर आए। तीनों ने बीच पर अपने पैरों के निशान छोड़े और एक प्यारी-सी तस्वीर क्लिक की। मल्होत्रा परिवार ने अपनी छुट्टियों के दौरान बीच पर समय बिताया, पूल में आराम किया और आम लोगों की तरह सड़कों पर घूमते हुए वक्त बिताया। कियारा आडवाणी की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:‘अब लोग खुद सवाल पूछेंगे’, CJP प्रदर्शन पर Kangana Ranaut का रिएक्शन, देश में अशांति फैलाने का लगाया आरोप
कियारा ने दिया था फैंस को अपडेट
7 अक्टूबर को कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की। उनके कैप्शन में लिखा था, 'एक बार फिर हमें सबसे बड़ा तोहफा मिला है। हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं।' कियारा की इन तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
