Kiara Advani ने प्रेग्नेंसी में जब किया Met Gala में डेब्यू, पुराने पलों को याद कर बोलीं- इन सब में मेरी बेटी...

Kiara Advani Open Up On Met Gala Debut During Pregnancy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में प्रेग्नेंसी के दौरान किये मेट गाला डेब्यू को याद किया।

Kiara Advani Open Up On Met Gala Debut During Pregnancy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। कियारा आडवाणी बीते साल मेट गाला 2025 का हिस्सा बनी थीं। कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी के दौरान मेट गाला रेड कार्पेट पर कदम रखा था और जबरदस्त अंदाज से सबका दिल जीत लिया था। वहीं इन पलों को अब कियारा आडवाणी ने याद किया है। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स को दिये इंटरव्यू में अपना अनुभव साझा किया। साथ ही कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने ये भी कहा कि उन्हें उस दिन का इंतजार है जब वो अपनी बेटी से अपने अनुभव को साझा कर पाएंगी। यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद क्यों परेशान थीं कियारा आडवाणी, किस बात का रोते हुए किया खुलासा, डिलीवरी के बाद कैसे टूट जाती हैं लेडीज

kiara advani

कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में मेटगाला डेब्यू पर तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वह चाहती हैं कि उनकी प्रेग्नेंसी स्टोरी मेट गाला का हिस्सा हो। बता दें कि एक्ट्रेस ने कोख में सारायाह को लेकर मेट गाला रेड कार्पेट पर कदम रखा था। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह पूरे पल काफी अच्छी बेबी रही। कियारा आडवाणी ने इस बारे में कहा, "मेरी बेबी गर्ल ने मेरे लिए चीजें और आसान कर दी थीं और वो पूरे लम्हे बेहद शांत रही। मैं उससे ये साझा करने का इंतजार नहीं कर सकती जब वो बड़ी हो जाएगी। मैं उससे बताना चाहती हूं कि हम दोनों वहां थे और ये सब साथ कर रहे थे।" यह भी पढ़ें: 'इंतजार बेकार नहीं जाएगा' Toxic की रिलीज में हो रही देरी पर Tara Sutaria ने तोड़ी चुप्पी

End of Feed