Kiara Advani First Karwachauth: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने करवाचौथ के मौके पर अपनी पत्नी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) संग प्यारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। शादी के बाद कियारा आडवाणी का यह पहला करवा चौथ है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने सारे रीति रिवाजों के साथ सिद्धार्थ की लम्बी उम्र के लिए न सिर्फ करवाचौथ का व्रत रखा बल्कि उन्हें चांद निकलने के बाद सिद्धार्थ को छलनी में देखकर ही अपना व्रत संपूर्ण किया है। करवा चौथ के मौके पर सिद्धार्थ और कियारा दोनों ही एथनिक कपड़े पर नजर आ रहे हैं।
Sidharth Malhotra and Kiara Advani
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के फैंस को 58वें जन्मदिन पर मिली बड़ी सौगात, नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज हो रही है Jawan
एक तरफ जहां कियारा आडवाणी ने पिंक रंग का सूट पहना हुआ है, वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थ ने लाल कलर का पठानी कुर्ता पहना है। इस मौके पर दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
कियारा आडवाणी ने यूं मनाया पहला करवा चौथ
करवा चौथ के मौके पर कियारा आडवाणी ने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखा है। इसके साथ ही चांद निकलने के बाद पूरे रीति-रिवाजों से उन्हें अपना व्रत पूरा किया है। जिसके बाद सिद्धार्थ ने करवाचौथ की ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ब्लेस्ड’ सिद्धार्थ और कियारा की इस फोटो फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।
